फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएम के कार्यक्रम में डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय एवं डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करने आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। अब तक अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई सभाओं से बड़ी सभा कराने कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों को डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य देकर गए हैं।
विज्ञापन

सांसद सतीश कुमार गौतम, खैर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनूप प्रधान एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य अलीगढ़ एवं आगरा मंडल के भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को दिया गया है। कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक हुई जनसभाओं से बड़ी लकीर खींचने का प्रयास किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोग पहुंचेंगे।
शिकोहाबाद विधान सभा क्षेत्र के विधायक मुकेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा, मुस्तैद रहें, परीक्षा का समय है। भाजपा के जिला प्रवक्ता आशीष कुमार का कहना है कि यह भी तय हुआ है कि अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज (अलीगढ़ मंडल) में राजा महेंद्र प्रताप जाट की गौरव गाथाओं से जुड़े हुए पोस्टर, होर्डिंग व बैनर लगाए जाएंगे। मंडल के लगभग 400 कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। इन कॉलेजों के आसपास भी बैनर-पोस्टर लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता और भव्यता के लिए सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा और फिरोजाबाद आदि जनपद से कार्यकर्ता आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें