फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कूड़ा डालने के विवाद में सफाई कर्मी से मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहलीगेट थाना क्षेत्र स्थित गूलर रोड पर एक कपड़ा शोरूम के सामने कूड़ा डालने पर सफाई कर्मचारी के साथ संचालक ने मारपीट कर दी। सफाई कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने शोरूम संचालक के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विकास पुत्र श्यामलाल निवासी कटरा नगर निगम में संविदा कर्मी है। रोजाना की तरह शुक्रवार को वह गूलर रोड पर सफाई कर रहा था। उसने कचरे को एक कपड़ा शोरूम के पास डाल दिया। इस पर शोरूम संचालक भड़क गया। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की खबर पर अन्य सफाई कर्मियों की भीड़ एकत्रित हो गई। शोरूम के बाहर वाहन लगाकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। मामला बढ़ता देख संचालक शोरूम बंद कर मौके से भाग गया। सूचना पर देहलीगेट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सफाई कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। सफाई कर्मचारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें