फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्वाधिकार पोर्टल दिलाएगा लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र व राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी सरकारी योजनाओं का पात्रों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार पात्रता होने पर भी लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी न होने पर वह लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए व पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन ने स्वाधिकार पोर्टल की शुरुआत की है। इसमें जिले के सभी लाभार्थियों का वार्ड, मोहल्ला, कॉलोनी व गांव का सर्वे करने के बाद उनका डाटा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

पात्रों को मिल सकेगा लाभ
डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर प्रशासन ने स्वाधिकार पोर्टल लांच किया है। इसके जरिये पात्र लाभार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार से संचालित सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जा सकेगा। जिले में अतरौली ब्लॉक से इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है, जल्द ही जिले भर में इसका संचालन होगा। पोर्टल लांच करने का मुख्य उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है।
प्रचार-प्रसार के अभाव में नहीं होती जानकारी
कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि लाभार्थी को सिर्फ एक ही सरकारी योजना का लाभ मिल पाता है, जबकि उसकी पात्रता कई योजनाओं की होती है। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही जानकारी के अभाव में पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

अपलोड किया जा रहा है पात्रों का ऑनलाइन डाटा
स्वाधिकार पोर्टल पर जिले की सभी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। शहर में वार्ड, मुहल्ला व कॉलोनी स्तर पर तथा गांव स्तर पर सर्वे किया जा रहा है। डाटा अपलोड होते ही एक ही क्लिक पर लाभार्थी का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर सामने होगा। लाभार्थी किन-किन योजनाओं की पात्रता की श्रेणी में आ रहा है इसकी जानकारी भी हो सकेगी। इस सूची को ग्राम पंचायत सचिव व लेखपाल को भेजा जाएगा, जो लाभार्थी को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बताया कि स्वाधिकार पोर्टल लांच करने का उद्देश्य जिले के सभी लाभार्थियों को एक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें