पुलिस के आने पर प्रोफेसर को सामने लाया गया। उनके मोबाइल व लैपटॉप को पुलिस ने ले लिया। बाद में कॉलेज प्रशासन द्वारा पांच सदस्यीय समिति से 48 घंटे में जांच के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। पुलिस प्रोफेसर को अपने साथ ले गई। कॉलेज प्रशासन द्वारा पुलिस को लिखित में दिए जाने पर प्रोफेसर को सुपुर्द कर दिया। प्रदर्शन में विवेक, नितिश, अरुन, पूरन,गर्व, कौशल, राणा, आकाश, मनोज, विपुल, अजय, सोनू, पवित्र, सुनील, रिषभ, सनी आदि थे।
प्रोफेसर पर लगे आरोपों के संबंध में 5 सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। छात्र नेताओं को यही समझाकर शांत कर भेजा गया है। - प्रो. ब्रजेश कुमार, प्राचार्या, एसवी कालेज
मामले में पुलिस स्तर से भी जांच की जा रही है। व्हाट्सएप पर शिकायत भेजने वाली कॉलेज की छात्रा जिले से बाहर है। उसे बुलाया गया है। उसके आने पर बयान की प्रक्रिया होगी। साथ में कॉलेज प्रशासन ने अपनी ओर से लिखित में दिया है कि वे जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने तक मामले में पुलिस कार्रवाई न की जाए। - राजीव द्विवेदी, सीओ द्वितीय
जिस छात्रा की ओर से यह शिकायत की गई है। वह जिले से बाहर है। उसे पुलिस द्वारा बुलाया गया है, ताकि बयान हो सकें। साथ में साक्ष्यों की जांच हो सके। इसके लिए प्रोफेसर के मोबाइल व लैपटॉप को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मान जाओ... नहीं तो अंजाम भुगतना होगा
पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब कॉलेज प्रबंधन ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उसने एसएसपी और महिला आयोग से शिकायत की थी। छात्रा ने पत्र में लिखा कि प्रोफेसर ने उससे कहा था कि वह दो साल से उससे प्यार करता है...। अगर वह नहीं मानी तो अंजाम भुगतना होगा।
पीड़िता ने बताया कि वह कॉलेज की पूर्व छात्रा है। प्रोफेसर उसे नेट पास करा कर प्रोफेसर बनाने का लालच देता था और व्हाटसएप काल पर अश्लील बातें करता था। उससे निजी फोटो मंगवाता था। अंग्रेजी की प्रसिद्ध कवियत्री से उसकी तुलना करता था। अपनी पत्नी को बुरा भला कहता था। एक बार उसने उसे घंटाघर के पास बुलाया और रिश्ता रखने का प्रस्ताव सामने रखा। छात्रा ने जब धर्म का हवाला दिया तो उसने कहा कि तुम हमारे धर्म आ जाओ, उद्धार हो जाएगा। छात्रा ने पत्र में लिखा है कि उसने कॉलेज प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसकी गोपनीय जांच होनी चाहिए।
एक प्राचार्य भी कर चुके है महिला प्रोफेसर का मेसेजअलीगढ़। शहर का एक और कॉलेज भी ऐसी घटना के कारण चर्चा में आ चुका है। शिकायतकर्ता अनुज ने इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से शासन तक की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ए कॉलेज के प्राचार्य ने ग्रुप में आई लव यू का मेसेज कर दिया था। जिसे बाद में डीलिट करा दिया गया। बाद में प्राचार्य ने कहा था कि गलती से मेसेज चला गया था।
छात्राओं के यौन शोषण में फंसा था हाथरस का प्रोफेसर
हाथरस में पीसी बागला कॉलेज के प्रोफेसर डाॅ. रजनीश पर कई छात्राओं को नौकरी दिलाने और परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का लालच देकर उनका यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा था। यह मामला खासा सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पुलिस प्रोफेसर डाॅ.रजनीश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वह इस समय अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।