फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शरारती तत्वों ने महापुरुषों के बोर्ड तोड़े, गांव कसेरू में तनाव, पुलिस-प्रशासन ने हटवाए सभी बोर्ड

Fri, 30 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव कसेरू में महर्षि परशुराम, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य, बाजीराव, मंगल पाण्डेय आदि के आठ बोर्ड लगवाए गए। शरारती तत्वों ने बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए। इस पर गांव में तनाव हो गया।
विज्ञापन
कसेरू में महापुरूषो के  बोर्ड को तोड़ने पर  नाराजगी व्यक्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरू में 28 मई रात शरारती तत्वों द्वारा महापुरुषों के बोर्ड तोड़े जाने से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने आनन-फानन गांव पहुंचकर लोगों के साथ बैठक की। शाम को सभी बोर्डों को जेसीबी से उखड़वा कर हटवा दिया।

विज्ञापन


गांव कसेरू में ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने चंदा एकत्रित कर महर्षि परशुराम, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य, बाजीराव, मंगल पाण्डेय आदि के आठ बोर्ड बनवाए थे। 28 मई की सुबह करीब 10 बजे गांव के आठ स्थानों पर इन बोर्डों को लगा दिया। देर रात किसी समय शरारती तत्वों ने इनमें से परशुराम-रानी लक्ष्मीबाई, बाजीराव और चाणक्य के छवि चित्रों वाले बोर्डों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 29 मई सुबह लोगों ने बोर्ड क्षतिग्रस्त देखे तो आक्रोश के साथ तनाव व्याप्त हो गया।
 

गांव के लोगों ने पंचायत कर खुद ही सभी बोर्ड को हटाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बोर्डों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ अगर कोई तहरीर आएगी तो उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।-संजीव कुमार तोमर पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव में पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव तोमर, नायब तहसीलदार गभाना काजोल कई थानों के पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी कर गांव के प्राथमिक विद्यालय में समाज के लोगों के साथ बैठक की और पूरे मामले को समझा।
पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर भी लगाए गए थे बोर्ड
बैठक में संज्ञान में आया कि गत नौ मई को पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर गांव के एक पक्ष ने भीमदेव सोलंकी, महाराणा प्रताप के बोर्ड लगाए गए थे।

अब बिना अनुमति नहीं लगेगा कोई बोर्ड
बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने कहा कि गांव में अब कोई भी व्यक्ति, समाज शासन-प्रशासन की बिना अनुमति के कोई भी बोर्ड नहीं लगाएगा। दोनों समाज के लोगों ने सहमति से बोर्डों को शाम छह बजे तक हटाने पर सहमति दी, लेकिन शाम तक बोर्ड नहीं हटे तो पुलिस ने सभी बोर्डों को जेसीबी की मदद से उखड़वा कर हटवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें