फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को दरोगा द्वारा भाजपा नेता के साथ की गई अभद्रता की शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई गांव जिरौली हीरा सिंह निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं अकराबाद प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज जादौन के साथ अभद्रता करने के आरोप में की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दरोगा पर आरोप लगाया था कि भरे बाजार दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की, जिसके कारण अकराबाद में करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। उसके बाद पीडि़त भाजपा नेता ने अलीगढ़ पहुंच कर दरोगा की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। एसएसपी नीरज जादौन ने आरोपी दरोगा द्वारा की गई अभद्रता की जांच कराई तो आरोप सही पाए जाने पर दरोगा मोहम्मद आसिफ को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जनहित में पूर्ण मनोयोग और शालीन व्यवहार के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें