कस्बा निवासी 22 वर्षीय भूमि वार्ष्णेय पत्नी शिवम वार्ष्णेय की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि बृहस्पतिवार को स्नान करने के बाद भूमि अपने कमरे में पहुंची, तभी अचानक उसका ब्लड प्रेशर (बीपी) लो होने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों उपचार के लिए उसे सासनी गेट क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना सासनी गेट पुलिस को दी, जिसके बाद जानकारी गंगीरी पुलिस को भेजी गई।
सूचना पर पहुंचे एसआई अंकित गुप्ता ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। थाना पुलिस ने बताया है कि मायका और ससुराल पक्ष दोनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार कर दिया है। भूमि अपने पीछे छह माह के मासूम बेटे और पति को रोता हुआ छोड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।