फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: तिब्बिया कॉलेज के छात्रों का धरना खत्म, 47 दिन से बैठे थे धरने पर

Mon, 10 Jul 2023 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रों ने बताया कि 2019 में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा वजीफा भत्ता के तहत दाखिला लिया। देश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों को वजीफा भत्ता राशि मिल रही है, लेकिन तिब्बिया कॉलेज में 72 छात्रों को वजीफा भत्ता नहीं मिल रहा। इंतजामिया ने भत्ते के लिए पासबुक जमा करा ली, लेकिन अभी तक वजीफा भत्ता नहीं आया है। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे पीजी डॉक्टर छात्र-छात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हकीम अजमल खां तिब्बिया कॉलेज में परास्नातक चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे छात्रों का धरना सोमवार को खत्म हो गया। वह वजीफा भत्ता की मांग को लेकर 47 दिन से धरने पर बैठे थे। 

विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि 2019 में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा वजीफा भत्ता के तहत दाखिला लिया। देश के सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों को वजीफा भत्ता राशि मिल रही है, लेकिन तिब्बिया कॉलेज में 72 छात्रों को वजीफा भत्ता नहीं मिल रहा। इंतजामिया ने भत्ते के लिए पासबुक जमा करा ली, लेकिन अभी तक वजीफा भत्ता नहीं आया है। 

2019 से ही वजीफा भत्ता नहीं मिला। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि तिब्बिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं का धरना खत्म हो गया है।  उन्हें आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति तौर से विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें