फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 10 Jul 2023 09:31 PM IST
चमन शर्मा अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

शाहपुर ठठोई निवासी बनी सिंह का बड़ा बेटा हरिओम (40) वर्ष 2003 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें कैंसर हो गया था। नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
मृतक बीएसएफ जवान हरीओम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव शाहपुर ठठोई निवासी बीएसएफ के जवान हरिओम का बीमारी के चलते रविवार रात निधन हो गया। सोमवार को शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।

विज्ञापन


शाहपुर ठठोई निवासी बनी सिंह का बड़ा बेटा हरिओम (40) वर्ष 2003 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। कुछ समय पहले उन्हें कैंसर हो गया था। नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात उनका निधन हो गया। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे शव गांव पहुंचा। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। बेटे सौरव ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें