फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवाल: कैंपस में लगे बीजेपी और आरएसएस से आजादी के नारे, धरना स्थल पर जमा हुए कई हजार छात्र

Mon, 18 Feb 2019 11:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू बवाल में आरोपी एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद छात्र नेताओं द्वारा सामूहिक गिरफ्तारी देने के ऐलान से एएमयू के बाब-ए-सैयद पर हजारों की संख्या में पहुंचे छात्रों ने सोमवार देर शाम तनाव बढ़ा दिया है। हालांकि शाम के वक्त प्रशासनिक ब्लाक पर पहले दौर की वार्ता का एक प्रयास हुआ, मगर उसके विफल होने पर दूसरे दौर की वार्ता वीसी लॉज में देर रात तक जारी थी। 
विज्ञापन


जिसमें डीएम-एसएसपी के अलावा छात्र संघ पदाधिकारी व एएमयू इंतजामिया के लोग मौजूद थे। इधर, धरना स्थल पर मौजूद छात्रों का हुजूम आरएसएस व भाजपा विरोधी नारेबाजी करते हुए आजादी की मांग कर रहा था। देर रात तक माहौल बेहद तनावपूर्ण था। इधर, एएमयू सर्किल के अलावा कैंपस के चारों ओर पुलिस बल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। 

आरएएफ व पीएसी का बल भी बढ़ा दिया गया था। बवाल के आरोपी एएमयू छात्र तालिब की गिरफ्तारी के बाद छात्र भड़क गए और शाम पांच बजे अचानक से सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान कर दिया। छात्र नेताओं को यह डर सता रहा है कि एक-एक कर कई छात्र नेताओं को पुलिस ले जाएगी। 
विज्ञापन


छात्र नेता मौजूदा माहौल को एएमयू पर हमला के रूप में पेश कर रहे हैं। इसी के चलते सामूहिक गिरफ्तारी का ऐलान किया गया। इस घोषणा के बाद शाम को एएमयू सर्किल पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। कैंपस के चारों ओर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। इसी बीच एएमयू इंतजामियां और पुलिस प्रशासन की ओर से वार्ता की पेशकश के तहत छात्र नेताओं का प्रतिनिधि मंडल एएमयू प्रशासनिक ब्लाक पर आया। जहां रजिस्ट्रार व प्रॉक्टर कार्यालय पर वार्ता का दौर शुरू हुआ। मगर वार्ता विफल रही। 
Trending Videos

यहां छात्रों का कहना था कि उनके ऊपर दर्ज तमाम मुकदमे वापस किये जाए।  इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए देर रात जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि अधिकारियों के साथ वीसी लॉज पहुंच गये हैं। 

वहां पर छात्र नेताओं एवं अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। इधर, सामूहिक गिरफ्तारी के ऐलान के बाद रात 10 बजे तक कई हजार छात्र जमा थे और वह लगातार हमें चाहिए बीजेपी से आजादी और आरएसएस से आजादी के नारे लगा रहे थे। 

एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि वीसी लॉज पर जिला प्रशासन एवं यूनियन नेताओं के बीच काफी देर से बातचीत चल रही है। उल्लेखनीय है कि सात दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान डीएम एवं एसएसपी दूसरी बार छात्र नेताओं से बातचीत के लिए वीसी लॉज पहुंचे हैं।   
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मेडिकल में भर्ती

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज को चक्कर आने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें चक्कर आ गया था। अस्पताल में सलमान इम्तियाज ने बताया कि कई रोज ने रात में ठीक से सोये नहीं थे। इसकी वजह से चक्कर आ गया था। फिलहाल उनकी तबियत अच्छी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें