उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में पैसा खर्च करने को सरकार का फिजूल का कदम बताया है। हालांकि उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के कदम को स्वागत योग्य बताया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अर्थव्यवस्था की दुहाई देकर पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी शिलान्यास कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, जो कि उसकी कथनी और करनी में अंतर को साथ दिखाता है। उन्होंने कहा कि एटा, मैनपुरी, कानपुर, फिरोजाबाद, कासगंज, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, हाथरस आदि शहरों से लोगों को बुलाकर रैली की जाती है, जबकि स्थानीय स्तर पर आम जनता को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाता है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है।