- हमारे लोग इस परिवार के साथ खड़े हैं। जिला स्तर पर पूरी पार्टी और प्रदेश पार्टी इनके साथ है। हमारे दो सांसद आज साथ आए हैं। निश्चित तौर पर इनको न्याय दिलाया जाएगा। परिवार ने जो हमसे कहा है, उस पर हम संसद में मुद्दा उठाएंगे। आज खुद मृतक पक्ष पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर यह साबित कर दिया गया है कि सरकार अत्याचार कर रही है। हम प्रदेश में भाईचारे का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग उठाई जाएगी।- अजय राय प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस।
- सभी पार्टी के लोग प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में औरंगजेब के परिवार से मिलने आए हैं। यह समाज को तोड़ने वाली घटना है। इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संसद में भी आवाज उठाई जाएगी। मुकदमे दर्ज कर पुलिस खेल कर रही है। ऐसे खेल चलते रहते हैं। मृतक पर ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने यही खेल रचा है। बाकी पार्टी हर स्तर पर मदद करने जा रही है और परिवार के साथ है। - इमरान मसूद, सांसद कांग्रेस।
कांग्रेसी दल के साथ बसपा नेता की करीबी चर्चा में
निकाय चुनाव में सपा छोड़कर बसपा में आए मेयर प्रत्याशी रहे सलमान शाहिद औरंगजेब के घर पर मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और उनके नेताओं के साथ वह पूरे समय रहे। इस बात को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सलमान शाहिद ने इतना ही कहा कि वह पहले दिन से पीड़ित परिवार के साथ हैं। कांग्रेस का दल जब आया तो वह भी वहीं पर थे। राजनीतिक रिश्तों के चलते उनके नेताओं के साथ खड़ा था। इसके मायने निकालना गलत है।