फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एसएसपी ने किया छर्रा थाने का औचक निरीक्षण, सिपाहियों को कंप्यूटर की जानकारी न होने पर हुए नाराज

Thu, 14 Mar 2024 07:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एसएसपी संजीव सुमन ने छर्रा थाने के निरीक्षण के दौरान महिला व पुरुष सिपाहियों से कंप्यूटर पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी ली। कोतवाली में कुछ सिपाहियों को कंप्यूटर पर काम करने जानकारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
छर्रा थाने में रिकॉर्ड को देखते एसएसपी संजीव सुमन - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन ने 14 मार्च को छर्रा कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। कोतवाली में कुछ सिपाहियों को कंप्यूटर पर काम करने जानकारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही एसएसपी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और फोर्स के ठहरने की व्यवस्थाएं देखीं।

विज्ञापन


उपनिरीक्षकों व बीट सिपाहियों से रजिस्टर संख्या आठ, फर्द अ और ब और अन्य रजिस्टरों की जानकारी मांगी। जिसकी जानकारी ना होने पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद को प्रतिदिन अधीनस्थों को इसका अभ्यास कराने के लिए कहा। कहा कि जब सिपाहियों को विधिक कार्रवाई की पूरी जानकारी नहीं होगी, तो वे काम कैसे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजीव सुमन ने सलामी के उपरांत कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई पर ध्यान देने और अभिलेखों का रख रखाव सुधारने के निर्देश दिए हैं। मैस, शौचालय, वाहन, कार्यालय, बैरक, मालखाना देखा। महिला व पुरुष सिपाहियों से कंप्यूटर पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी ली। कोतवाली के बाद एसएसपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रघुनंदन इंटर कॉलेज में बनने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। फोर्स के ठहरने के लिए राजकीय महाविद्यालय की व्यवस्था देखी। इस मौके पर एसएसपी पीआरओ देवेन्द्र सिंह, कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह, एसएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें