फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: ऑपरेशन करते समय महिला के पेट में छूटा स्पंज, शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य टीम, जांच शुरू

Thu, 08 Aug 2024 11:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रसव के लिए महिला को बाईपास धनीपुर इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।महिला के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल में प्रयोग में लाया जाने वाला मॉप गलती से छूट गया,  जो स्पंज से बनता है। यह तौलिया रूपी होता है।
विज्ञापन
आपरेशन प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बाईपास इलाके के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए महिला के ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में स्पंज रूपी मॉप (मेडिकल उत्पाद) छोड़ दिया। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांधीपार्क के भांकरी अहिवासी निवासी विकास कुमार के अनुसार, पिछले दिनों प्रसव के लिए उन्होंने अपनी पत्नी को बाईपास धनीपुर इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के लिए ऑपरेशन किया, दो बेटियां हुईं। इसके बाद भी महिला के पेट में दर्द होता रहा। इस पर महिला को फिर उसी अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में दूसरे अस्पताल में दिखाया गया। 

जहां जांच में पता चला कि महिला के ऑपरेशन के दौरान मेडिकल में प्रयोग में लाया जाने वाला मॉप गलती से छूट गया है, जो स्पंज से बनता है। यह तौलिया रूपी होता है। इस जानकारी पर परिवार ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की। इसकी जांच शुरू हो गई है। सीएमओ डा.नीरज त्यागी के अनुसार इस मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। जो जांच के लिए भेजी गई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें