फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को सपाइयों ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
एटा चुंगी चौराहे पर डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर समाजवादी युवजन सभा व यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एटा चुंगी बाईपास पर उन्हें काले झंडे दिखाकर गो बैक व मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ तृतीय ने थाना क्वार्सी एसओ, जवां एसओ, महुआ खेड़ा एसओ, सासनीगेट एसओ, गांधी पार्क एसओ के साथ क्वार्सी बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नोकझोंक भी हुई। युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूनिवर्सिटी की घोषणा की थी, लेकिन यूनिवर्सिटी की चाहरदीवारी तक नहीं हो पाई। इस अवसर पर संजय शर्मा, आमिर आबिद, इसरार सोलंकी, रवि सैनी, राकेश यादव, शमशेर सैफी, धारा सिंह, गौरव यादव, आदेश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें