फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शहर में खुला स्मार्ट ओपन जिम, एलमपुर में शुरू हुआ बरात घर, अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण

Tue, 12 Mar 2024 12:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, स्मार्ट ओपन जिम, फाउंटेन और बरात घर का शुभारंभ किया  गया। 4 करोड़ 10 लाख रुपये से एलमपुर बरात घर,  21 लाख रुपये से ओपन जिम, 25 लाख रुपये  से फाउंटेन व 20 लाख रुपये से अटल प्रतिमा को लगाया गया है।
विज्ञापन
स्मार्ट ओपन जिम का उद्धाटन करते सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के सेंटर प्वाइंट स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण हुआ। सेवाभवन के सामने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए गए स्मार्ट ओपन जिम, फाउंटेन व एलमपुर स्थित नगर निगम द्वारा कालातीत अतिक्रमण मुक्त करायी गयी भूमि पर बरात घर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निश्चित रूप से अलीगढ़ के लिए एक नई सौगात है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने  बताया कि अलीगढ़ में पहला स्मार्ट ओपन जिम जनसहभागिता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बल पर सम्भव हो सका है। इस जिम में क्यूआर कोड व ट्रेनेर की मदद से शहरवासी अपने शरीर द्वारा किए गए व्यायाम का पूरी जानकारी स्मार्ट ओपन जिम एप से पा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्य अभियंता सुरेश चंद  ने बताया कि 4 करोड़ 10 लाख रुपये से एलमपुर बरात घर,  21 लाख रुपये से ओपन जिम, 25 लाख रुपये  से फाउंटेन व 20 लाख रुपये से अटल प्रतिमा को लगाया गया है।

सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशान्त सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त अमित आसेरी, मुख्य सचेतक पार्षद पुष्पेंद्र सिंह, राकेश ठाकुर, योगेश सिंघल, रवि गौतम आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें