प्रतिभागियों को संबोधित करती प्राचार्य डॉ. शर्मिला शर्मा।
- फोटो : CITY OFFICE
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ. शर्मिला शर्मा के निर्देशन में अंतर महाविद्यालयीय स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालय के 59 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि एनएसएस के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। डॉ. शर्मिला शर्मा ने कहा कि छात्राएं यातायात के नियमों को खुद पालन करें। निर्णायक मंडल में डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी एसवी कॉलेज, डॉ. संजीव वार्ष्णेय राजकीय महाविद्यालय अतरौली, टीकाराम महाविद्यालय से डॉ. सीके अग्रवाल व डॉ. सुमन रघुवंशी रहीं। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीता वार्ष्णेय व प्रियंका दीक्षित ने किया।