फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam: कटारा अकादमी की श्वेता ने हासिल की 7वीं रैंक, सफलता का बताया यह राज

Fri, 20 Dec 2024 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्वेता ने सफलता का श्रेय कटारा अकादमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने मां-बाप की मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि अगर सही दिशा में नियमित और मेहनत के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित है।
विज्ञापन
श्वेता को 11 हजार का चेक देते कटारा अकादमी निदेशक अतुल कटारा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की श्वेता चौधरी ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 में 7वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को मंजिल दिलाई है। उनकी इस सफलता पर कटारा अकादमी ने उन्हें 11 हजार रुपये चेक देकर सम्मानित किया। श्वेता चौधरी ने बताया कि अगर सही दिशा में नियमित और मेहनत के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित है।

विज्ञापन


सारसौल निवासी मुकेश चौधरी ने दिन-रात मेहनत कर अपनी बेटी श्वेता चौधरी को पढ़ाया। श्वेता चौधरी ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 में आवेदन किया। शहर की कटारा अकादमी से श्वेता ने परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा का परिणाम आते ही श्वेता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए, क्योंकि अब उसका वह समय आ गया है, जब उसको अपनी मंजिल मिली। श्वेता चौधरी ने 7वीं रैंक हासिल की। अब श्वेता यूपी एसएसएफ में देश सेवा करेगी। सफलता का श्रेय उसके मां-बाप ने बेटी की मेहनत और कटारा अकादमी को दिया।

श्वेता ने सफलता का श्रेय कटारा अकादमी के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने मां-बाप की मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि अगर सही दिशा में नियमित और मेहनत के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित है। कटारा अकादमी के निदेशक अतुल कटारा ने श्वेता चौधरी को उनकी उपलब्धि के लिए 11 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही श्वेता के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। कटारा अकादमी के निदेशक अतुल कटारा ने कहा कि श्वेता की यह उपलब्धि सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ मंजिल पाने तक लगे रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें