यूपी बोर्ड परीक्षा के तैयारियां जोरों पर हैं। यूपी बोर्ड ने परीक्षकों के परिचय पत्र को लेकर यह निर्णय लिया है कि परीक्षक-कक्ष निरीक्षक के परिचय पत्र क्यूआर कोड वाले होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षक व कक्ष निरीक्षकों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी होगा। विभाग ने परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी तेज कर दी है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालयों के शिक्षकों का विवरण संशोधित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है। इस परीक्षा के लिए 96 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। परिचय पत्र जारी करने से पहले डीआईओएस संतप्रकाश ने प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर अपलोड किए गए अपने विद्यालयों के शिक्षकों के विवरण का मिलान करने के निर्देश दिए हैं। संशोधन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।