यूपी रणजी टीम के कैंप के लिए शहर के शिवम का चयन हुआ है। मंगलवार को शिवम ने रणजी ट्रायल के पहले मैच में 40 गेंद में 42 रन की पारी खेली।
महानगर के सुरेंद्र नगर निवासी शिवम, यूपी-अंडर 16 व 19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। क्रिकेट कोच रहे स्व. पंकज सारस्वत के पुत्र शिवम सारस्वत हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पीयूष चावला के कोच भी स्व. पंकज सारस्वत रह चुके हैं।
शिवम का चयन होने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सारस्वत, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महामंत्री आरपी शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय, सुंदर तोमर, अरुण कुमार सिंह, निशांत कुमार, जितेंद्र भारद्वाज, दीपक गुप्ता, छवि राणा आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो