फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: भीषण गर्मी से सूखे हलक, सूनी हुईं सड़कें, पीने का पानी तलाशते रहे लोग

Tue, 28 Apr 2026 06:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय, जूस पीते दिखाई दिए। दोपहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लोग पीने का पानी तलाशते दिखाई दिए।
विज्ञापन
तेज गर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में भीषण गर्मी ने पिछले कुछ दिनों से जनजीवन प्रभावित कर रखा है। गर्मी ने लोगों के हलक सुखा दिए। तेज धूप में लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया, जिस कारण अधिकांश इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग शहर के बाजार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पीने का पानी तलाशते नजर आए।

विज्ञापन


हालांकि मौसम विभाग द्वारा 28 और 29 अप्रैल को तापमान में गिरावट के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। अगले छह दिन तापमान में कुछ गिरावट बनी रहेगी। लू लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को शहर के रेलवे रोड, महावीरगंज, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, मदारगेट, जयगंज, ऊपरकोट, गूलर रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड आदि इलाकों में भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा डाले हुए थे। स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं सिर ढंके हुए थे।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय, जूस पीते दिखाई दिए। दोपहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही। लोग पीने का पानी तलाशते दिखाई दिए। अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे कौशल प्रजापति ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। टंकियों में गर्म पानी आ रहा है, जो पीया नहीं जा सकता। सूतमिल चौराहा पर मथुरा के लिए बस पकड़ने के लिए खड़ी लक्ष्मी देवी ने बताया कि पीने के लिए ठंडा पानी खरीदना पड़ रहा है, रोडवेज की ओर से कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज
गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालाें में उल्टी, दस्त, बुखार, सिरदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। उल्टी, दस्त और बुखार से परेशान ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की संख्या ज्यादा है। इगलास से आए मरीज शंकर के तीमारदार उमेश कुमार ने बताया कि शंकर को कई दिन से दस्त की शिकायत है। स्थानीय स्तर पर ठीक उपचार न मिलने के कारण मरीज को जिला अस्पताल लाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें