फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मई के अंत तक पूरा होगा रामघाट रोड का निर्माण कार्य, 80 फीसदी हो चुका है काम

Tue, 28 Apr 2026 03:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर सड़क निर्माण से हो रही परेशानी से जनता को मई के अंत तक निजात मिल जाएगी। इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 20 फीसदी बाकी है।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना के तहत मीनाक्षी पुल से क्वार्सी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, मई के अंत रामघाट रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 28 अअप्रैल को रामघाट रोड पर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए 20 फीसदी काम को मई के अंत तक पूरा करने की समयावधि तय कर दी है। कार्यदायी संस्था को सड़क के दोनों ओर 12000 इंटरलॉकिंग टाइल्स रोजाना लगानी होंगी। सीएम ग्रिड रामघाट रोड के केरिजवे कार्य को तीन दिन में पूरे करने के निर्देश भी दिए। साथ ही इस सड़क से जुड़ने वाली सभी कनेक्टिंग गलियों, कट्स एवं रैंप के निर्माण कार्य को अगले 2 दिनों के अंदर पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। नगर आयुक्त ने चेतावनी भी दी कि निश्चित समयावधि के बाद कार्य पूर्ण न होने पर फर्म पर रोज़ाना 5 लाख का जुर्माना लगेगा।

यह है परियोजना
परियोजना पैकेज-1 के फेज-1 के तहत लगभग 17 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से संचालित की जा रही है, जिसमें वार्ड संख्या 33, 49, 53, 74 एवं 82 में मीनाक्षी पुल से क्वारसी थाना तक लगभग 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें