फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दिन में बेचते थे दवा, रात में टप्पेबाजी, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईको वैन में सवारियों को बैठाकर फिर उनके बैग से रुपये, जेवरात व अन्य कीमती सामान उड़ाने वाले टप्पेबाज गैंग के चार सदस्य और सराफ को पुलिस ने दबोचा है। इस गैंग ने अपने जनपद के अलावा बदायूं सहित आसपास के कई जिलों में घटनाएं स्वीकारी हैं।
विज्ञापन

सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास से पिछले कुछ दिन में इस तरह की घटनाओं की सूचनाओं पर काम शुरू किया गया। इसी क्रम में एक ईको वैन पुलिस रडार पर आ गई। जब इस वैन को वॉच किया तो क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस ने संयुक्त रूप से वैन सहित चार लोग दबोच लिए गए। पकड़े गए लोगों में क्वार्सी मिर्जापुर सिया के अनिल उर्फ अमित, उसकी पत्नी अलका, सुरेंद्र व उसकी मां करतारी देवी शामिल हैं। उन्होंने यह घटनाएं स्वीकारते हुए उस सराफ के विषय में बताया, जिसे माल बेचते थे। जमालपुर सिविल लाइंस के सराफ सुभाष को गांधीपार्क पुलिस ने दबोच लिया। उसने इन लोगों से माल खरीदना व आगे दूसरे सराफ को बेचना स्वीकारा, जिसे पुलिस तलाश रही है।
गैंग के सदस्यों ने स्वीकारा कि ये लोग दिन में क्वार्सी बाईपास पर डेरा डालकर आयुर्वेदिक जड़ीबूटियां बेचने का दवाखाना चलाते हैं। खुद खानाबदोश बनकर जीवन यापन करते हैं। इसी तरह अन्य जिलों में जाकर भी डेरा डाल देते हैं। उन्होंने अपने जिले के अलावा बदायूं सहित अन्य जिलों में दर्जन भर से अधिक घटनाएं स्वीकारी हैं, जिनमें से कई में मुकदमे दर्ज नहीं हैं। सीओ के अनुसार ये लोग वैन में सवारी बनकर ही घूमते हैं। अकेले यात्री को लिफ्ट देकर उसके बैग से माल पार करते हैं।
विज्ञापन

इनके पास से 2 अंगूठी, दो लॉकेट, दो लौंग, एक जोड़ी पायल, एक हाय, दो चांदी के लॉकेट, एक चांदी की अंगूठी, चार बिछिया, एक जोड़ी खड़वे, एक जोड़ी बच्चे की पायल, एक मोबाइल, नकदी व वैन बरामद हुई है। इधर, रोरावर पुलिस ने छोटू को तमंचे सहित दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें