फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सेल्समैन ने पेट्रोल के 400 रुपये मांगे तो स्कूटी सवारों ने मारा चाकू, एक आरोपी पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूटी सवार दो युवकों ने पंप पर 400 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। सेल्समैन उमेश कुमार ने रुपये मांगे तो दोनों युवक झगड़ा करने लगे। चाकू से सेल्समैन के सीने व पेट में दो बार प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना के गांव भुकरावली में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने ईंधन देने के बाद स्कूटी सवारों से 400 रुपये मांगे तो उन्होंने चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। घायल सेल्समैन को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


भुकरावली पर जीटी रोड सहारे प्रज्जवल फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप है। 1 सितंबर दोपहर स्कूटी सवार दो युवकों ने पंप पर 400 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। सेल्समैन उमेश कुमार निवासी चूहरपुर ने रुपये मांगे तो दोनों युवक झगड़ा करने लगे। चाकू से सेल्समैन के सीने व पेट में दो बार प्रहार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अन्य कर्मी व ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देख एक युवक स्कूटी लेकर भाग गया, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करते हुए थाना पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुधीर पुत्र धर्मवीर निवासी इमलानी थाना हरदुआगंज बताया है, भागे हुए साथी का नाम विवेक निवासी भागीरथ विहार, शाहदरा (दिल्ली) बताया है। पंप मालिक दशरथ सिंह निवासी प्रतिभा कालोनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें