अलीगढ़ के सभी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में तीन दिन का और अवकाश घोषित किया गया है। 13 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी को रविवार है, इसलिए अब स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।
अत्याधिक शीतलहर और ठंड के कारण अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सभी बोर्ड के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश और घोषित कर दिया है। अब स्कूल 15 जनवरी को खुलेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है कि जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद के सभी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल में तीन दिन का और अवकाश घोषित किया गया है। 13 जनवरी तक स्कूल में छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी को रविवार है, इसलिए स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे।