जिले के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सत्येंद्र कुमार ढाका होंगे, जबकि अलीगढ़ में तैनात बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का तबादला लखीमपुर खीरी के लिए हो गया है।
मेरठ में तैनात बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका जिले के 28वें बीएसए होंगे। डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने 15 मई 2018 को बेसिक शिक्षा विभाग की कमान संभाली थी। पिछले डेढ़ दशक में तैनात बीएसए में उनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह तीन साल से ज्यादा समय तक तैनात रहे। डॉ. पांडेय को छोड़कर बाकी इस दौरान जितने भी बीएसए रहे, उनका कार्यकाल छोटा रहा है। मेरठ से स्थानांतरित बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका ने बताया कि वह दो-तीन में पदभार संभालेंगे। उधर, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को नए जिले का बीएसए बनने पर बधाई और अलीगढ़ के लिए स्थानांतरित बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका का स्वागत करने का दौर शुरू हो गया।