फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप हत्याकांड : आज पुलिस कर सकती है बी वारंट का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज के लाजिस्टिक कारोबारी व सीमेंट सप्लायर संदीप गुप्ता हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर व जिले के टॉप-10 अपराधी प्रवीन बाजौता को तलब कराने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को न्यायालय खुलने पर पुलिस स्तर से बी वारंट आवेदन करने की तैयारी कर ली गई है। सब ठीक रहा तो सोमवार को बी वारंट आवेदन किया जाएगा और नियत तारीख पर यहां तलब कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

संदीप गुप्ता हत्याकांड के शूटर प्रवीन बाजौता की तीन दिन पहले यानि 10 फरवरी की रात भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार संग गिरफ्तारी हुई है। उसके साथ इस हत्याकांड में शामिल रहा हाथरस के सादाबाद बिसावर का 25 हजार का इनामी जितेंद्र उर्फ कंजा भी पकड़ा गया है, जबकि हत्या में शामिल तीसरा साथी रोहिणी दिल्ली का अंगद फरार है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को न्यायालय खुलने पर बी वारंट आवेदन कराया जाएगा। न्यायालय के जरिये उसे यहां तलब कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं यह भी बताया कि अंगद को लेकर सभी तरह के इनपुट जुटाए जा रहे हैं। टीमों ने दिल्ली सहित अन्य जगहों पर अंगद को लेकर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें