महानगर के बरौला पुल के पास 20 वर्षीय अज्ञात युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हे गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़े एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। वाकया सुबह का बताया जा रहा है।
दिल्ली की ओर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ रही थी, तभी यह वाकया हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सेल्फी ले रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसके परखच्चे उड़ गए। फिलहाल शिनाख्त न होने पर शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया है। ब्यूरो