फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलने वाले हिंदुओं से सनातन को ज्यादा खतरा : गौतम

Thu, 12 Feb 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केएमवी इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम खट्टर ने कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा खतरा धर्म बदल चुके हिंदुओं से है। पूर्व में लोभ-लालच में कुछ हिंदू मुसलमान बन गए थे, अब हमें धर्मांतरण रोकना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण होते ही व्यक्ति सबसे पहले सनातन धर्म को समाप्त करने पर काम करता है। कहा कि जब समानता की बात कही जाती है तो एक धर्म विशेष को अलग से सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। अलीगढ़ में अल्पसंख्यकों के लिए अलग से विश्वविद्यालय क्यों हैं? कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में ही भारत के विभाजन की नींव रखी गई।
गौतम खट्टर ने कहा कि अतरौली के एनेक्सी भवन परिसर में मजार बनी है। अधिकारी-जनप्रतिनिधियों की नजर इस कब्र पर क्यों नहीं गई? सरकारी व गैर सरकारी भूमि पर मजार बनाकर कब्जा करने का यह एजेंडा है।
विज्ञापन

कहा कि संभल का सच दिखाने के लिए कल्कि फिल्म बन रही है। प्रांत प्रचार प्रमुख प्रीतम सिंह ने कहा कि जो लक्ष्य के पीछे जो दौड़ते हैं उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। महामंडलेश्वर हरिकांत महाराज ने कहा कि कलियुग में केवल प्रभु नाम की महिमा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर सिंह व संचालन वैभव शिवाय, राहुल शर्मा ने किया।

सम्मेलन में सपा नेता वीरेंद्र लोधी भी पहुंचे
आरएसएस के द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में नगर पालिका के अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र सिंह लोधी भी पहुंचे। उनको भगवा पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह लोग रहे मौजूद
पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, निर्मल अग्रवाल, पवन वर्मा, अंशू अग्रवाल, विश्वप्रताप, डॉ. रामकरण, डॉ. जितेंद्र राजपूत, चंद्रदीप, लता वर्मा, भारती सिसोदिया, संदीप शर्मा, सुरेंद्र पालीवाल, कार्तिकेय, राजकुमार गुप्ता, दिनेश जौहरी, विश्वेंद्र, नबाव सिंह, आशीष शर्मा, बिट्टू शर्मा, गौरव, मनोज प्रमुख, पुष्पेंद्र लोधी, पुनीत गुप्ता, जेपी हिंदुस्तानी, केदार सिंह, प्रकाश कसेरे, अंकित शर्मा, सचिन जैन, योगेंद्र कुमार, सन्नी बजाज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें