युवक दीपक रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
गोंडा के गांव भैंया में 1 अगस्त रात्रि को कमरे की छत गिरने से उसमें सो रहा युवक घायल हो गया। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद परिवार के लोग उसे घर ले आए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव भैंया निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र सुंदरलाल मजदूरी करता है। 1 अगस्त रात्रि वह अकेला एक कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया।
जोरदार आवाज होने पर परिवार के सदस्य जाग गए और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए। 2 अगस्त सुबह उसे उपचार कराने के बाद घर लाया गया। युवक के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं।