फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सोते समय कमरे की गिरी छत, नीचे सो रहा युवक मलबे में दबा, हुआ घायल

Fri, 02 Aug 2024 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक दीपक रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन
टूटी हुई कमरे की छत और मलबे से क्षतिग्रस्त पंखा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा के गांव भैंया में 1 अगस्त रात्रि को कमरे की छत गिरने से उसमें सो रहा युवक घायल हो गया। निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद परिवार के लोग उसे घर ले आए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भैंया निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र सुंदरलाल मजदूरी करता है। 1 अगस्त रात्रि वह अकेला एक कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे अचानक से कमरे की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दब कर दीपक घायल हो गया। 

जोरदार आवाज होने पर परिवार के सदस्य जाग गए और पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन घायल युवक को मलबे से निकाल कर परिवार के सदस्य निजी चिकित्सक के यहां ले गए। 2 अगस्त सुबह उसे उपचार कराने के बाद घर लाया गया। युवक के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें