फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रोडवेज चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर प्रोत्साहन योजना से वंचित रह गए परिवहन निगम के चालक-परिचालकों को अब दीपावली से आस है। 24-25 अक्तूबर से प्रोत्साहन योजना शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। त्योहारों पर घर जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में परिवहन निगम प्रतिवर्ष चालकों व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना लेकर आता है, जिसके अंतर्गत चुनिंदा दिनों में अधिक से अधिक बस चलाने पर अतिरिक्त मानदेय का भुगतान होता है। कोरोना संक्रमण काल के बाद रक्षाबंधन के मौके पर यह योजना नहीं आई थी। ऐसे में चालक-परिचालक खाली हाथ रह गए थे।
विज्ञापन

अब दीपावली के त्योहार से आस लग गई है। चालक-परिचालकों का कहना है कि प्रोत्साहन योजना से हमें कुछ रुपये मिल जाते हैं। साथ ही यात्रियों को भी सहूलियत रहती है। परिवहन निगम को राजस्व की प्राप्ति होती है। बढ़ती महंगाई के बाच दीपावली का त्योहार मनाना काफी मुश्किल है। योजना आएगी तो कुछ राहत संभव है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर चालक-परिचालकों को कुछ नहीं मिला था। इसीलिए वह मायूस हो गए हैं। दीपावली पर प्रोत्साहन योजना आती है तो इससे चालक-परिचालकों का हौसला बढ़ेगा। इसीलिए सभी इसके इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें