फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ढाई घंटे तक नहीं मिली मथुरा की बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
बस में सीट पर बैठने के लिए खिड़की से चढ़ता यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गांधी पार्क बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर ढाई घंटे तक मथुरा की बस नहीं मिली। यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ढाई घंटे बाद एक बजकर 20 मिनट पर मथुरा के लिए दो बस जैसे ही आईं, वैसे ही सीट पाने के लिए होड़ मच गई। धक्कामुक्की के बीच कई यात्री तो खिड़कियों से चढ़े। इस दौरान नेशनल खेलने जा रहे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांधी पार्क बस स्टैंड पर साढ़े दस बजे के बाद मथुरा जाने वाली एक भी बस ढाई घंटे तक नहीं आई। बस स्टैंड पर मथुरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ लग गई। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर मथुरा के लिए बसों की जानकारी करते रहे। ढाई घंटे बाद एक बजकर 20 मिनट पर एक साथ दो रोडवेज बसें आईं तो यात्रियों में सीट पाने की होड़ मच गई। बस के अंदर घुसने के लिए दरवाजे पर जद्दोजहद हुई तो कई यात्री खिड़कियों से भी घुसे। यात्रियों ने सीट घेरने के लिए अपने बच्चों को खिड़कियों से चढ़ाया। देखते ही देखते दोनों बसें फुल हो गईं। मथुरा में नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे खिलाड़ियों ने अन्य बसों का इंतजार किया। इसके आधा घंटे बाद फिर से बस आई तो उसमें सवार होकर खिलाड़ी मथुरा के लिए निकले। खिलाड़ियों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें