फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
जयप्रकाश का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
कस्बे में जखईया के निकट बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को इलाजज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर दो अन्य घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर निवासी 15 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र मनोज कुमार गांव के ही ललतेश उर्फ इल्ला पुत्र नेम सिंह के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बाइक से गंगीरी चौराहे से अपने गांव लौट रहा था। तभी कस्बा गंगीरी में घुसते ही जखईया के निकट सामने से कस्बा गंगीरी निवासी बाइक सवार तन्नू पुत्र पप्प ूसिंह अपनी बहन सुमन व भाई नीरज के साथ गंगीरी चौराहे जा रहा था। तभी दोनों की बाइकें भिड़ गईं। घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जयप्रकाश पुत्र मनोज को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण ललतेश पुत्र नेम सिंह व दूसरी बाइक पर सवार तन्नू पुत्र पप्पू को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जयप्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें