rishipal jat become Bjp distric president.
बहुप्रतीक्षित भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा बुधवार देर रात कर दी गई। अतरौली के ऋषिपाल सिंह जाट को नया भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आरएसएस से जुड़ ऋषिपाल सिंह संगठन की पसंद पर सत्तारूढ़ दल के जिलाध्यक्ष बने हैं। ठा. गोपाल सिंह की छुट्टी हो गई है। अतरौली क्षेत्र से संबंध रखने वाले ऋषिपाल सिंह न तो सांसद सतीश गौतम के खेमे से हैं न ही मैरिस रोड के। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने संगठन को तरजीह दी है। जिससे संघ और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे। उनमें उत्साह की कमी न होने पाए।
जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। इस पद पर संगठन, सांसद या विधायक किसी की चलेगी। इस पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष पद पर संघ के प्रतिनिधि के तौर पर ऋषिपाल जाट को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद ये बात स्पष्ट हो गई है कि पार्टी संघ और संगठन को पूरी तरजीह दे रही है, जिससे विधानसभा चुनाव 2022 में जमीनी स्तर पर पार्टी मजबूती से दोबारा सत्ता संभाल सके।
अतरौली के रहने वाले ऋषिपाल सिंह जाट वर्ष 2010 से भाजपा से जुड़े हैं। वह वर्ष 1978 से संघ के सदस्य हैं। वर्ष 1989 से 1996 तक वह संघ के जिला प्रचारक रहे। वह वर्ष 1998 से 2010 तक संघ जिला कार्यवाह रहे। वर्ष 2010 में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा के प्रभारी रहे। वर्ष 2019 में मथुरा के लोकसभा प्रभारी रहे। ऋषिपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष बनने पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, जिले के सातों विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों, संघ के पदाधिकारियों, संघ के अनुसागिंक संगठनों के पदाधिकारियों को धन्यवाद देकर उनके साथ काम करने के लिए हर समय तैयार रहने की बात की है। उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिल कर वर्ष 2022 में सात विधानसभा चुनाव जीतने का आह्वान किया है। इस बीच नगर निकाय चुनाव चुनाव भी जीतना लक्ष्य है। संगठन को मजबूत करना है। राजेश भारद्वाज भी उनके करीबी मान जाते हैं। गौर हो कि इस चयन में मैरिस रोड और विद्यानगर को तरजीह न देकर संगठन और संघ की सिफारिश को विशेष महत्व दिया गया है।