फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: हाईस्कूल और इंटर की स्क्रूटनी का परिणाम आएगा छह जुलाई को, 24557 छात्र-छात्राओं ने किया था आवेदन

Mon, 03 Jul 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद इस बार कुल 24557 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल के विद्यार्थियों की संख्या 3903 और इंटर के विद्यार्थियों की संख्या 20654 थी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्क्रूटनी का परिणाम छह जुलाई को जारी किया जाएगा। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय स्क्रूटनी का परिणाम जारी करेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद इस बार कुल 24557 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था। इसमें हाईस्कूल के विद्यार्थियों की संख्या 3903 और इंटर के विद्यार्थियों की संख्या 20654 थी।

विज्ञापन

 
क्षेत्रीय कार्यालय वार मेरठ में 5294 विद्यार्थियों ने स्क्रूटिनी के लिए आवेदन किया। इसमें हाईस्कूल के 753 और इंटर के 4541 विद्यार्थी शामिल रहे। बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत हाईस्कूल के 462 और इंटर के 2025 समेत कुल 2487, प्रयागराज में हाईस्कूल के 1349 और इंटर के 7230 समेत कुल 8579, गोरखपुर में हाईस्कूल के 473 और इंटर के 2306 समेत कुल 2779 और वाराणसी में हाईस्कूल के 866 और इंटर के 4552 समेत कुल 5418 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें