फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू के आठ पाठ्यक्रमों की परीक्षा एनटीए के जिम्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइंड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों में संशय बना हुआ है। लेकिन एएमयू इंतजामिया के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए कहां और कैसे आवेदन किया जाए? इसे लेकर संशय दूर कर दिया गया है। केवल आठ पाठ्यक्रम सीयूईटी के तहत नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) कराएगी। शेष सभी विभागों के पाठ्यक्रमों की परीक्षा एएमयू इंतजामिया कराएगी।
विज्ञापन

एएमयू ने चयनित आठ पाठ्यक्रमों को सीयूईटी के लिए भेजा था, जिनकी परीक्षा अब एनटीए कराएगी। जिसकी तारीख जल्द घोषित हो सकती है। अभ्यर्थियों को दिए गए पाठ्यक्रम के लिए सीयूईटी की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें टेस्ट देना होगा। स्कोर करके एएमयू की वेबसाइट पर उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। फिर काउंसिलिंग होगी। उसके बाद प्रवेश के लिए सूची जारी की जाएगी।
इन पाठ्यक्रम की परीक्षा कराएगी एनटीए
1 बीएससी (ऑनर्स) होम साइंस
2 बीए (ऑनर्स) हिंदी
3 बीए (ऑनर्स) पर्शियन
4 बीए (ऑनर्स) संस्कृत
5 बीए (ऑनर्स) वीमेंस स्टडीज
6 बीवॉक प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी
7 बीवॉक पॉलीमर एंड कोटिंग टेक्नोलॉजी
8 बीवॉक फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी
इन विभागों की परीक्षा कराएगी एएमयू
आठ पाठ्यक्रमों का टेस्ट कंबाइड यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीईयूटी) नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) कराएगी। बाकी विभागों की परीक्षा एएमयू कराएगी। जिन विभागों की परीक्षा एएमयू कराएगी, उनमें एग्रीकल्चरल साइंसेज विभाग, आर्ट्स, कामर्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल स्टडीज, विधि, लाइफ साइंसेज, मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च, मेडिसिन, साइंस, सोशल साइंस, थियोलॉजी, यूनानी मेडिसिन, प्रोफेशनल कोर्सेज शामिल हैं। इन विभागों में 11 से लेकर 65 पाठ्यक्रम हैं। इनकी परीक्षा के लिए तिथि एएमयू इंतजामिया ने घोषित कर दी है, जो एएमयू की वेबसाइट पर है। परीक्षा 30 जून से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीईयूटी के तहत आठ पाठ्यक्रमों का टेस्ट होगा। टेस्ट कराने की जिम्मेदारी एनटीए की होगी। बाकी विभागों के पाठ्यक्रमों की परीक्षा एएमयू कराएगी, जिनकी तारीखों का एलान हो चुका है।
विज्ञापन

-प्रो. शाफे किदवई, मेंबर इंचार्ज, पीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें