फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अफसरों व कर्मचारियों द्वारा बिना अनुमति कार्यालय छोड़ने पर उपाध्यक्ष ने रोक लगा दी है। उन्होंने सभी को फटकार लगाते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। कहा है कि अफसरों व कर्मचारियों को लंच भी कार्यालय में ही करना होगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण में इन दिनों रामराज जैसी स्थिति है। किसी के आने जाने का समय तय नहीं है। एडीए उपाध्यक्ष पर नगर आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी में उलझे रहने का फायदा उठाकर कई कर्मचारी बिना अनुमति मुख्यालय तक छोड़ देते हैं। सोमवार को ऐसा ही वाकया हुआ। किसी काम से बुलाया गया कर्मचारी गायब मिला और संबंधित अधिकारी भी नदारद मिले। इस पर उपाध्यक्ष ने तत्काल लिखित एडवाइजरी जारी कर बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने पर रोक लगा दी। कहा कि कर्मचारी व अफसर लंच भी कार्यालय में बैठकर करेंगे। उपाध्यक्ष गौरांग राठी ने बताया कि एडवाइजरी जारी कर प्राधिकरण कर्मियों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। बिना अनुमति अवकाश व मुख्यालय छोड़ने पर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली 1999 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें