सहारा कलां में मुर्गी फार्म से एक किशोर द्वारा मोबाइल चोरी करने संबंधी सीसी फुटेज देखने के बाद किशोर को पकड़कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इगलास के सहारा कलां स्थित मुर्गी फार्म हाउस से दो मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक किशोर की पिटाई की गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि सहारा कलां में मुर्गी फार्म से एक किशोर द्वारा मोबाइल चोरी करने संबंधी सीसी फुटेज देखने के बाद किशोर को पकड़कर प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में वीरेंद्र कुमार, शाहिद व रमजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।