फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस क्लास खोलने पहुंची, चुरा ले गई पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में डांस क्लास खोलने के लिए किराये पर कमरा देखने पहुंची डांस टीचर पिस्टल चोरी कर ले गई। पुलिस जांच में जब शक की सूई इस डांस टीचर पर घूमी तो पुलिस दबाव के चलते और पुलिस से बचने के लिए वह चुपचाप पिस्टल वापस करने पहुंच गई। इस सूचना पर पुलिस ने डांस टीचर को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार मूलरूप से कासगंज निवासी ऋषभ सिंह यहां शिवलोक कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। वे खुद को आरएसएस से जुड़ा बताते हैं। वाकये के अनुसार दो अप्रैल को उनकी पिस्टल उनके किराये के कमरे से चोरी हो गई। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि दो अप्रैल की दोपहर में नवादा निरंजनपुरी की डांस टीचर भावना सैनी डांस क्लास चलाने के लिए उसी मकान में किराये पर कमरा देखने आई थी। मकान स्वामी उसे कमरा दिखा रहे थे। इसी दौरान वह ऋषभ के कमरे में चली गई और वहां पर्दे देखने के बहाने पिस्टल उठा ले गई। इस पर पुलिस ने दो दिन पहले भावना को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह सिरे से मुकर गई। मगर पुलिस का मन नहीं माना और मंगलवार रात फिर पूछताछ के लिए थाने आने की खबर पहुंची। इस पर भावना को लगा कि शक गहरा गया है और वह पकड़ी जा सकती है। इस पर वह बुधवार सुबह ऋषभ के पास पिस्टल वापस करने पहुंची। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने भावना को पिस्टल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में भावना ने स्वीकारा कि उसे रुपयों की जरूरत थी। इसी मंशा से उसने यह चोरी की। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें