फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगूठे लगवाने के बाद भी नहीं दिया राशन, कोटेदार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना तहसील के गांव तालिब नगर के सरकारी राशन की दुकान के कोटेदार पर पीओएस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। कार्डधारकों ने डीएम से इस मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएसओ राजेश कुमार सोनी ने बताया कि तालिब नगर में कांति देवी के नाम से राशन की दुकान हैं। कांति देवी व उनके पति उदल सिंह इसका संचालन करते हैं। पिछले दिनों डीएम चंद्रभूषण सिंह को शिकायत मिली थी कि डीलर ने कार्डधारकों से पीओएस मशीन में अंगूठा तो लगवा लिया, मगर राशन का वितरण नहीं किया।
डीएम ने जांच कर कार्रवाई के आदेश डीएसओ को दिए। डीएसओ ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई। कोटेदार की दुकान में 16 क्विंटल गेहूं, 23 क्विंटल चावल व 18 क्विंटल मक्का उपलब्ध होना चाहिए था। मगर इसमें से 11 क्विंटल गेहूं व आठ क्विंटल चावल कम मिला। 11 क्विंटल मक्का अधिक थी।
विज्ञापन

कम राशन होने पर रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। जांच में सामने आया कि गांव के 150 से अधिक उपभोक्ताओं के साथ यह छल किया गया। पूर्ति निरीक्षक ने जवां थाने में कांति देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें