27 अप्रैल को रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर जा रहा था। अलीगढ़ में काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। गभाना टोल पर पुलिस-प्रशासन ने रामजी लाल सुमन को आगरा वापस कर दिया था।
सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का आज अलीगढ़ आने का कार्यक्रम था। आगरा के पुलिस-प्रशासन ने रामजी लाल सुमन और उनके काफिले को वहीं पर रोक दिया है। सुमन के अलीगढ़ आगमन को लेकर हाथरस और अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Rana Sanga: रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, फेंके टायर, चौकी प्रभारी निलंबित
अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में पिछले दिनों यू-ट्यूबर छविकांत, राहुल व प्रदीप को पीटा गया था। आरोप है कि उन्हें जय भीम बोलने पर पीटा गया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर रामजी लाल सुमन की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल इन युवकों के आवास नगला कलार पर आने की प्लानिंग में था। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही आगरा पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर अलीगढ़ जाने से रोक दिया। रामजी लाल सुमन के आगरा आवास पर सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ में सपा नेता किए नजरबंद
आगरा में जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में अलीगढ़ से सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, प्रदेशाध्यक्ष संतोष जाटव, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, जिला महासचिव मनोज यादव व शहर विधानसभा अध्यक्ष मो. साजिद शामिल हैं। इन्हें पहले आगरा, फिर वहां से अलीगढ़ के लोधा जाना था। अलीगढ़ पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर और अन्य सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया है।