फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: फोन पर बात करते-करते एमटेक छात्र ने लगाया फंदा, जान देने की कोशिश, मेडिकल में भर्ती

Fri, 02 May 2025 12:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बताया जा रहा है कि गाजीपुर का रहने वाला यह छात्र अपने कमरे में किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसके बाद उसने फंदे पर लटक कर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 1 मई की रात एक दुखद घटना सामने आई, जब सुलेमान हॉल में रहने वाले एमटेक के एक छात्र ने कथित तौर पर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गाजीपुर का रहने वाला यह छात्र अपने कमरे में किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


कमरे में मौजूद उसके साथी छात्र ने जब उसे फंदे से लटका देखा, तो उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे अन्य छात्र भी मौके पर जमा हो गए। बिना देर किए, छात्रों ने मिलकर उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र की काउंसलिंग कराएगा और इस बात की जांच भी की जाएगी कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें