फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए थे राजा महेंद्र प्रताप

विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़-हाथरस की राजनीति में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का नाम राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। चुनाव के दौरान तो इनका नाम हर तरफ सुनाई देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके नाम पर अलीगढ़ को राजकीय विश्वविद्यालय दिया है। 1932 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जमानत जब्त करा दी थी। वाजपेयी मथुरा में उनके विरुद्ध प्रत्याशी थे।
विज्ञापन

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह अपने समय के श्रेष्ठ व्यक्तियों में शामिल थे। हिंदुस्तान को अंग्रेजी शासन से मुक्ति दिलाने के लिए वह 31 साल 8 महीने तक दुनिया की खाक छानते रहे। एमएलसी चुनाव (स्नातक) में किस्मत अजमा रहे डॉ. अनूप शर्मा राजा महेंद्र प्रताप सिंह पर शोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति शिक्षा की अलख जगाने के लिए दान कर दी थी और वृंदावन में तकनीकी कॉलेज की स्थापना की। 20 दिसंबर 1914 को वे बीवी-बच्चों को छोड़कर घर से निकले थे। पहले जर्मनी एवं उसके बाद अफ गानिस्तान पहुंचे। अफ गानिस्तान में 1 दिसंबर 1915 को अंतरिम सरकार की स्थापना कर स्वयं राष्ट्रपति एवं मो. बरकतुल्ला को प्रधानमंत्री बनाया। भाईचारा एवं एकता के लिए वह जीवन भर प्रयास करते रहे। छुआछूत के खिलाफ अभियान चलाया था और अल्मोड़ा में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भोजन किया था। रंजन राना ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने जीवन के अंतिम समय में प्रेम धर्म की स्थापना की।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय प्रेरणा द्वार का लोकार्पण आज
राजा महेंद्र प्रताप सिंह की आज जयंती है। इस अवसर पर कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर द्वारा विधायक निधि से निर्मित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय प्रेरणा द्वार का लोकार्पण किया जाएगा। यह द्वार तस्वीर महल के समीप कलक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर निर्मित किया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय जाट महासभा के दिगंबर सिंह ने बताया कि महामारी एवं एमएलसी चुनाव को देखते हुए तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में सादगी से सुबह 9.30 बजे से जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर द्वार बनवाना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें