फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष परीक्षा शुल्क: पहले निर्धारित था 1060, अब देने होंगे 500 रुपये, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Sun, 11 Aug 2024 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अधिक शुल्क के विरोध में 6 अगस्त को डीएस कॉलेज के सामने छात्रों ने सड़क पर जाम लगाकर कुलपति का पुतला फूंक दिया था। यूनिवर्सिटी ने अब विशेष परीक्षा शुल्क 500 रुपये कर दी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष परीक्षा शुल्क के मामले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) बैकफुट पर आ गया है। अब विशेष परीक्षा में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


महाविद्यालयों में बीए, बीएससी और बी.कॉम में पांचवें और छठे सेमेस्टर में एक-दो अंकों से 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी फेल हो गए हैं। विवि प्रशासन फेल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा करा रहा है। पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ अगस्त थी, जिसे बढ़ाकर अब 14 अगस्त कर कर दिया गया है। भरे गए फॉर्म का संपूर्ण शुल्क एमआईएस जनरेट कर 16 अगस्त तक ऑनलाइन मोड में जमा होगा। साथ ही परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति सेमेस्टर निर्धारित कर दिया गया है।

बता दें कि 12 जुलाई को फेल छात्रों ने विवि के शिविर कार्यालय पर छह घंटे तक प्रदर्शन किया था। इसके बाद विवि की परीक्षा समिति ने विशेष परीक्षा शुल्क के लिए 1060 रुपये निर्धारित कर दिए। अधिक शुल्क के विरोध में छह अगस्त को डीएस कॉलेज के सामने छात्रों ने सड़क पर जाम लगाकर कुलपति का पुतला फूंक दिया था। मौके पर पहुंचे उप कुलसचिव ने आश्वासन दिया था कि इस मामले में कुलपति से वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें