फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में बूंदाबांदी के बाद लगी बारिश की झड़ी

विज्ञापन
रामघाट रोड निकट किशनपुर चौराहा बारिश में भीगकर जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मानसून की बारिश शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर बाद से ही बूंदाबांदी के बाद झड़ी लग गई। इसके बाद शाम तक बारिश होती रही। तालानगरी सहित कुछ अन्य ग्रामीण अंचलों में ज्यादा बारिश हुई, लेकिन शहर में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई। एएमयू के भूगोल विभाग के प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अलीगढ़ में बारिश की तीव्रता अभी तक कम है। पूर्वानुमान भी है कि बारिश हल्की रहेगी। कुछ दिन बाद इसकी तीव्रता बढ़ जाएगी। जुलाई में बारिश कम, जबकि अगस्त सितंबर में ज्यादा बारिश होगी। जिससे आने वाले दो महीनों में खेती किसानी को इसका फसलों के अनुसार लाभ मिलता रहेगा। बारिश ठीक से नहीं होने के कारण धान के किसानों को नर्सरी और खेतों में परेशानी हो रही है। कृषि विभाग में इसको लेकर बिजली नहीं आने की शिकायत आ रही हैं। बिजली विभाग में भी इसकी शिकायतें हो रही हैं।
विज्ञापन

इधर, बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक कई गलियों के नालों का पानी सड़क पर आ रहा है, क्योंकि नालों की साफ सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। तालानगरी, रायल होम्स सहित पूरे इलाके में जोरदार बारिश होने से वहां पर मौसम बेहतर हो गया। शाम को गरमी और उमस से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें