फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुलगा अलीगढ़ः प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव-फायरिंग, एक को लगी गोली, कल रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद

विज्ञापन
अलीगढ़ ः ऊपरकोट इलाके में गोली लगने से घायल तारिक को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन बीच रविवार को भारत बंद के आह्वान के क्रम में शहर के मुस्लिम बाहुल्य ऊपरकोट व उससे सटे इलाके इंस्पेक्टर कोतवाली की गाड़ी पर पथराव के चलते उपद्रव की चपेट में आ गए। ऊपरकोट पर पिछले दो दिन से धरने पर बैठी महिलाओं की पुलिस से भिड़ंत के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई। फोर्स की ओर से जवाब में लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागे गए। एक खोखे में आग लगा दी गई। इसी दौरान भगदड़ के चलते बाबरी मंडी, घास की मंडी दो समुदाय आमने-सामने आ गए और यहां देर शाम तक जबरदस्त पथराव व फायरिंग होती रही। यहां एक बाइक को फूंक दिया गया। वहीं पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों को बंधक तक बना लिया गया। बाद में पहुंचे फोर्स ने उन्हें छुड़ाया। पथराव फायरिंग में दोनों ओर से तीन लोग छर्रे लगने से जख्मी हुए हैं, जबकि आधा दर्जन करीब पुलिसकर्मी भी पथराव में जख्मी हुए हैं। वहीं शाहजमाल से लेकर चरखवालान चौराहे तक भीड़ धरने पर बैठी है। पुराने शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जबरदस्त तनाव है। प्रशासन ने कल रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे भारत बंद के आह्वान को लेकर जुलूस निकालते घूम लोगों ने तुर्कमान गेट इलाके के पथवारी मंदिर में पथराव कर दिया। जिससे दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। यहां पहुंची पुलिस ने बात को कुछ हद तक संभाल लिया। इसी बीच खटीकान चौराहे पर भी वीडियो बनाने पर दो समुदाय आमने-सामने आए और वहां भी पुलिस ने हालात काबू कर लिए थे।
दरअसल, शाम चार बजे दिल्ली के जाफराबाद में पथराव की खबर से स्थानीय प्रदर्शनकारियों में आक्रोश भड़क गया था। जिसका सबसे अधिक असर ऊपरकोट, चरखवालान और शाहजमाल पर भी पड़ा। ऊपरकोट पर उपद्रव की खबर के बाद शाहजमाल से लेकर चरखवालान तक चल रहे धरने में नारेबाजी तेज हो गई थी, जिसे फोर्स घेरे बैठी थी। वहीं सिविल लाइंस के दोदपुर में भी लोग बाजार बंद कराने उतर आए थे।
विज्ञापन

सुबह से ही भीम आर्मी की ओर से भारत बंद आह्वान पर मुस्लिम इलाकों के बाजार बंद थे। ग्रामीण अंचलों से भी सैकड़ों प्रदर्शनकारी शाहजमाल धरना स्थल पर पहुंच रहे थे। कई जगह टोलियां निकल रही थीं। नारेबाजी के बीच युवाओं का पुलिस से टकराव हो रहा था। इन लोगों के शामिल होने से शाहजमाल के साथ ही पास के चरखवालान तक भीड़ बढ़ती गई।
दोपहर चार बजे के करीब दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में पथराव की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल र्हुई। इस पर स्थानीय लोगों को गुस्सा और बढ़ा। इसी बीच महिला पुलिस की टोकाटाकी पर महिलाएं उग्र हो गईं और ऊपरकोट पर कोतवाल की जीप के साथ-साथ आरएएफ की बस में पथराव कर दिया। इसके बाद हाथी पुल, बाबरी मंडी, घास की मंडी में पथराव, फायरिंग शुरू हो गया। रुक रुक कर नारेबाजी भी हुई। ऊपरकोट में पुलिस कार्रवाई से तितर बितर हुए प्रदर्शनकारी शाहजमाल की ओर चले गए और वहां भीड़ बढ़ गई। इस दौरान रेलवे रोेड, जयगंज, सर्राफा बाजार और अन्य मिश्रित बाजारों में भगदड़ मची रही। पुलिस, पीएसी, दंगा नियंत्रण वाहन और आरएएफ लगातार गश्त कर रहे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने कहा है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। पथराव और फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है। शहर में अमन चैन को पलीता लगाने को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सेक्टर स्कीम भी लागू हुई है। कमिशभनर जीएस प्रीयदर्शी व डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह भी घटना स्थल पर डटे थे।

अलीगढ़ ः तुर्कमान गेट इलाके में वाल्मीकि समाज के मंदिर में किया गया पथराव।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें