फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दलित युवती हत्याकांड के खुलासे को लेकर महीने भर से चल रहा धरना समाप्त, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Sat, 25 Sep 2021 01:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का खुलासा करने के लिए धरनारत परिजनों से 20 दिनों का समय मांगा, जिसपर पीड़ित परिजनों ने उन्हें 25 दिन का समय देते हुए धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने समाप्त किया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ अंबेडकर पार्क में अकराबाद के नगला रंजीता में 16 दिन पूर्व हुए दलित युवती हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। मालूम हो कि पीड़ित परिजन 20 सितंबर से काशीराम युवा एकता मंच और बहुजन जागरूक महासभा के कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का खुलासा करने के लिए धरनारत परिजनों से 20 दिनों का समय मांगा, जिसपर पीड़ित परिजनों ने उन्हें 25 दिन का समय देते हुए धरना समाप्त कर दिया।

परिजनों का कहना है कि 25 दिन में घटना का खुलासा नहीं होने पर वे एक बार फिर अंबेडकर पार्क में आमरण अनशन पर बैठेंगे। पीड़ित परिजनों ने जिला अधिकारी से मुलाकात करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन जिला अधिकारी की व्यस्तता के चलते सोमवार को परिजनों सहित पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात  करेगा। लंबे समय से चल रहे इस धरने के समाप्त होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें