फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भीषण मंहगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्यों में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार ने रसोई गैस के कामर्शियल सिलिंडरों में 266 रुपये की वृद्धि की है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि की तैयारी है। मूल्य वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जलूस के रूप में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड से निकले और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए केला नगर चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। मूल्य वृद्धि एवं सरकार के विरोध में नारेबाजी हुई।
विज्ञापन

धरने पर बैठे विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सरकार को जनता के कष्टों से कोई सरोकार नही है। सरकार बड़ी बेशर्मी से पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में निरंतर वृद्धि कर रही है। जिसके चलते पूरे देश में महंगाई चरम सीमा से ऊपर पहुंच गई है। ये तानाशाह सरकार निरंकुश होकर जनता को दबा रही है, कुचल रही है। शायद हुकमरान ये भूल गए हैं कि तानाशाही का अंत बहुत बुरा होता है। कांग्रेसियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार देश की जनता को प्रताड़ित करना छोड़ दें, नहीं तो कांग्रेस इसके विरोध में आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह एडवोकेट, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह एडवोकेट, कुंवर ब्रजेश कुमार सिंह, माया गुप्ता, रुही खान, शहनाज बेगम, सीपी गौतम, अली सुलेमान, मुकेश वार्ष्णेय, साबिर अहमद, शाहिद मलिक सभासद, डोरीलाल सिंग्ले एड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें