फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: नुमाइश में इस बार बनेगी अमरनाथ की गुफा, सजेगा श्रीराम का दरबार

Tue, 09 Jan 2024 10:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

28 जनवरी से 22 फरवरी तक लगने वाली अलीगढ़ की नुमाइश की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार नुमाइश में बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा, वैष्णोंदेवी मंदिर और श्रीराम दरबार बन रहा है। कारीगरों द्वारा पिछले 20 दिन से अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के मॉडल को बनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दर्शकों को बेहद रियायती दर पर टिकट रखी जाएंगी।
विज्ञापन
नुमाइश मैदान में बन रहा केदारनाथ मंदिर और बाबा अमरनाथ की गुफा का मॉडल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप अमरनाथ की पवित्र गुफा एवं केदारनाथ धाम एवं माता वैष्णों देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो आप उनके साक्षात दर्शन 28 जनवरी से राजकीय औद्योगिक एवं नुमाइश में सजने जा रहे मॉडल को देखकर कर सकते हैं। यहां श्रीराम का दरबार भी सजेगा। नुमाइश प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। संभावना है कि नुमाइश के उद्घाटन के दिन ही इसका शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन



अलीगढ़ में पिछले करीब 143 साल से नुमाइश का आयोजन हो रहा है। इस बार भी इसका आयोजन 28 जनवरी से होने जा रहा है। नुमाइश में पहली बार श्री अमरनाथ की गुफा बनायी जाएगी। केदारनाथ धाम के अलावा माता वैष्णों देवी मंदिर एवं भगवान श्रीराम का दरबार सजेगा। आयोजन समिति के सुनील कुमार ने बताया कि पिछली बार नुमाइश में मां वैष्णो देवी का मंदिर पहली बार बनाया गया था। जिसे लोगों ने खूब सराहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कारीगरों द्वारा पिछले 20 दिन से अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के मॉडल को बनाया जा रहा है। इसे देखने के लिए दर्शकों को बेहद रियायती दर पर टिकट रखी गई है। जिससे भक्तों को दर्शन करने में कोई संकोच न हो और उनकी आस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि मंदिर हूबहू वैष्णो मां के मंदिर की तरह बनाया जा रहा है। यहां आने वाले भक्त मंदिर में मां वैष्णो देवी कि तीनों पिंडी, बाढ़ गंगा का दर्शन कर सकते हैं। इतना ही नहीं वैष्णो देवी मंदिर की गुफा के निर्माण में सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। यहां भगवान श्री राम का दरबार भी पहली बार सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमरनाथ की पवित्र गुफा को बर्फ की मदद से बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें